Bihar Apna Khata 2024: अपना खाता बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, जमाबंदी, खसरा संख्या Land Records

Bihar Apna Khata 2024 (बिहार अपना खाता): हर राज्य की सरकार जमीन से सम्बंधित सभी दस्तावेजो की जानकारी को ऑनलाइन कर रही हैं। जब सभी राज्य में ऐसा हो रहा है तो बिहार इसमें पिछे क्यु रहे, बिहार सरकार ने भी भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन करने के लिए Bihar Apna Khata पोर्टल का शुरुवात किया है। बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से बिहार के सभी लोग अपना खाता, खसरा-खतौनी नकल, भू-लेख नक्शे को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। पहले आपको जमीन से जुड़ी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए तहसीलो के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अपना खाता वेबसाइट के शुरु होने के अब ऐसा नही होगा। अब तहसीलो में पैसा और समय बर्बाद करने की कोई जरुरत नही है, अब बिहार का कोई भी नागरिक अब घर बैठे आसानी से ऑनलाइन भूलेख खसरा खतौनी देख सकता है।

आज हम आपको अपने इस आर्टिक्ल के माध्यम से बिहार अपना खाता पोर्टल से सम्बंधित पुरी जानकारी देंगे, अगर आपको नही पता है कि बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है? या फिर बिहार भूलेख खसरा खतौनी जमाबंदी नकल कैसे देखे तो कोई बात नही इस आर्टिक्ल को पढ़ने के बाद अपना खाता बिहार से सम्बंधित आपके सभी सवालो के जवाब आपको मिल जायेंगे। बिहार अपना खाता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त करने के लिए इस आर्टिक्ल को अंत तक पढ़ना होगा।

Table of Contents

Bihar Apna Khata 2024| बिहार अपना खाता

बिहार के नागरिको की समस्या को देखते हुवे, बिहार राजस्व और भुमि सुधार विभाग ने Bihar Bhulekh देखने के लिए Bihar Apna Khata पोर्टल को शुरु किया। इस पोर्टल के शुरु होने के बाद अब बिहार के लोग भू-नक्शा, अपना खाता, खसरा खतौनी और जमाबंदी नकल ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार सरकार ने यहा के किसानो की समस्या को देखते हुवे इसकी शुरुवात करने का सोचा, इसके शुरु होने से अब बिहार के नागरिको को तहसीलो के चक्कर नही लगाने पड़ते हैं। अपना खाता वेबसाइट पर जाकर बिहार का कोई भी व्यक्ति अपना खाता, खसरा-खतौनी नकल, भूलेख, भू नक्शा देख सकता है।

अगर आप बिहार के नागरिक हैं और अपने भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बिहार अपना खाता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और जिस जानकारी की आपको जरूरत है उससे सम्बंधित सुविधा के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस पोर्टल के माध्यम से आप बिहार भू नक्शा भी देख सकते हैं, इस पोर्टल की मदद से आप अपने भूमि से सम्बंधित खसरा खतौनी जमाबंदी नकल डाउनलोड व प्रिंट भी कर सकते हैं साथ ही इसका उपयोग आप बैंक से लोन लेने के लिए भी कर सकते हैं।

बिहार करियर पोर्टल

Apna Khata Bihar 2024

Apna Khata Bihar (अपना खाता बिहार) पोर्टल में भूलेख बिहार, जमाबंदी, भूमि अभिलेख का रिकॉर्ड भी रखा गया है। National Information Center (NIC) और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की मदद से Bihar Land Record यानि भूलेख को ऑनलाइन किया गया है। Apna Khata Portal (अपना खाता पोर्टल) में सभी जानकारियों को लिखित रूप में दर्शाया गया है।

भारत के सभी राज्यो में अब भूमि और भूलेख से सम्बंधित सभी जानकारी को लगभग ऑनलाइन कर दिया गया है। भूमि से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन होने से अब लोगो को आसानी से अपनी भूमि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो जाएगी। सभी जानकारी ऑनलाइन होने के वजह से अब किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी भूमि हेतु धोखाधड़ी नहीं कर पायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक या किसान भूमि नक्शा के विवरण को भी अच्छे से देख और समझ पाएंगे। बिहार अपना खाता (Bihar Apna Khata) भूलेख या लैंड रिकार्ड देखने या किसी भी प्रकार के जानकारी के लिए आप biharbhumi.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Bihar Apna Khata (Land Records) Highlights

योजना का नामबिहार अपना खाता (Bihar Apna Khata)
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्यराज्य के लोगो को ऑनलाइन भूमि विवरण प्रदान करना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
Bhu Naksha Biharभू नक्शा बिहार
Bihar Bhoomiबिहार भूमि
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://land.bihar.gov.in/Ror/RoR.aspx

Bihar Land Records 2024

बिहार अपना खाता पोर्टल पर बिहार राज्य के लोग अब घर बैठे आसानी से इंटरनेट का उपयोग करके अपने जमीन, खेत और भूमि का खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकता है। अब बिहार के किसी भी व्यक्ति को भू नक्शा या खसरा खतौनी नकल देखने के लिए पटवारखाने या तहसील के चक्कर लगाने की कोई जरुरत नही है। बिहार अपना खाता वेबसाइट के माध्यम से आपको Bihar Land Records Online चेक करने की सुविधा मिल जाती है, जिससे आपको अपने जमीन के रिकार्ड को देखने और उसे डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कोई समस्या नही होती है। अपना खाता पोर्टल पर अपने भूमि की जानकारी प्राप्त कर आप अपने भूमि पर मालिकाना हक जता सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Land Records को देश के अन्य राज्य में अलग-अलग नाम से जाना जाता है जो की इस प्रकार से है:

  • जमाबंदी
  • भूमि का ब्यौरा
  • खेत अथवा जमीन के कागजात
  • भूलेख
  • भूमि अभिलेख
  • भूमि खाता
  • भू-अभिलेख

भू नक्शा बिहार, देखे अपने खेत जमीन का नक्शा

बिहार अपना खाता पोर्टल के लाभ एवं उद्देश्य

  • Bihar Apna Khata Portal के माध्यम से अब लोगो को अपनी जमीन से जुडी सम्बंधित जानकारी जानने के लिए पटवारी एवं कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
  • बिहार ऑनलाइन भूमि-भूलेख रिकॉर्ड नागरिकों तक भूलेख के विवरण को उपलब्ध करवाने हेतु वह साधन है जिसके तहत वह भूमि के रिकॉर्ड को बिना किसी परेशानी के प्राप्त कर सकते है।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बिहार निवासियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा वो घर बैठे ही इस योजना का लाभ ले सकते है। जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • यह पोर्टल और योजना लोगो को डिजिटल के साथ ही साथ आत्मनिर्भर भी बनाता है।
  • बिहार लैंड रिकार्ड्स में आपको भूमि नाम, खाता, भूमि संख्या, तहसील, जिला, ग्राम आदि सभी का विवरण देखने को मिलेगा जिससे कोई आपकी जमीन आपसे नहीं छीन पायेगा।
  • पोर्टल के माध्यम से लोग जमाबंदी, भू नक्शा, सभी जानकारी का प्रिंट आउट भी निकल कर रख सकते है।
  • लाभार्थी अपना खसरा नंबर और जमा नंबर डालकर अपना जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप किसी भी जमीन के मालिक का नाम आसानी से खसरा नंबर डालकर पता कर सकते हैं।
  • इस सुविधा का लाभ बस बिहार राज्य वे लोग ही उठा पायेंगे जिनके पास जमीन है।

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Bihar Apna Khata जमाबंदी, खसरा संख्या Land Record कैसे देखे

  • सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की Official Website पर  विजिट करना होगा, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे आप पोर्टल के होम पेज पर पहुच जायेंगे।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको बिहार का नक्शा दिखाई देगा, इस नक्शे में से आपको बिहार के जिले दिखाई दे रहे होंगे इसमे से आपको अपना जिला देखकर उसके उपर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपके जिले से सम्बंधित कुल अंचल, मौज़ा, खाताधारी और खसरा की जानकारी दिखाई देगी।
  • आपको यहा अपना अंचल देखकर उस पर क्लिक करना है।
Bihar Apna Khata
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इस पेज के बाये तरह चुने गये अंचल से सम्बंधित मौजा की सूची दी गयी है, इसमें से आपको अपने इच्छा अनुसार अपना मौजा चुनना है।
  • अगर आपको मौजा दिखाई नही दे रहा है तो स्क्रीन पर मौजुद कीबोर्ड की मदद से आप मौजा खोजकर चुन सकते हैं।
Bihar Apna Khata
  • आपको स्क्रीन पर और भी कई विकल्प दिखाई दे रहे होंगे उन सभी को सही से भरे।
  • सभी विकल्प चुनने के बाद खाता खोजे वाले बटन पर आपको क्लिक करना है, ऐसा करने के बाद आपको नाम, खाता संख्या तथा खसरा नंबर सम्बंधित जानकारी दिखाई देगा।
  • अब आपको अधिकार अभिलेख करे के लिंक पर क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही आपको अपने खाते की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी, अब आप चाहे तो इसका प्रिंट ले सकते हैं या फिर इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखे

  • बिहार भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले आपको बिहार भूमि की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
Bihar Bhulekh Khasra Khatauni
  • होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी देखे का विकल्प दिखाई दे रहा होगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको एक नक्शा दिखाई दे रहा होगा, जिसमें से आपको अपना जिला चुनना है।
  • जिला चुनने के बाद आपको अपना सर्कल चुनना है। इसके बाद फिर एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे हल्का नंबर ,मोजा नंबर आदि दर्ज करना होगा। इन सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको निचे दिए सर्च के बटन को क्लिक करना है।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहा आप अपने जमीन से सम्बंधित बिहार भूलेख खसरा-खतौनी नकल देख सकते हैं।

बिहार अपना खाता भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

अगर आप अपने जमीन या भूमि का नक्शा यानि बिहार भू नक्शा ऑनलाइन (Bihar Bhu Naksha Online) देखना चाहते हैं तो आप निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से भू नक्शा देख कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • बिहार अपना खाता भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको भू नक्शा बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपके समाने होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे District, Sub Division, Circle, Mauza, Type Sheet आदि का चयन करना होगा।
Bihar Bhu Naksha
  • इसके बाद आपको प्लाट संख्या चुनकर मैप रिपोर्ट के ऑप्शन में जाकर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आप अपने भूमि का भू नक्शा आसानी से देख पायेंगे।
  • अगर आप चाहे तो भू-नक्शा को प्रिंट या डाउनलोड भी कर सकते हैं।

जमाबंदी पंजी खेसरा वार विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bihar Apna Khata के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जमाबंदी पंजी का लिंक दिखाई दे रहा होगा, अब आपको इस लिंक को क्लिक करना है।
  • ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा, जहा आपको अपने जिले, अंचल, हल्का, मौजा, खाता नंबर तथा खसरा संख्या का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Register 2 के बटन पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने जमाबंदी पंजी खेसरावार जानकारी खुलकर आ जाएगा।

Bihar Apna Khata में ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज / एवं एल पी सी आवेदन करने की प्रक्रिया

ऑनलाइन भूमि दाखिल खारिज या Bihar LPC Apply Online करने के लिए आपको निचे दिए प्रक्रिया को Step-by-Step फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यानी Bihar Apna Khata की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन दाखिल खारिज/एल पी सी आवेदन का लिंक दिखाई दे रहा होगा, अब आपको इस लिंक को क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा, जहा आपको रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म (Registration Form) खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, डिस्ट्रिक्ट, पिन कोड आदि के साथ कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Register Now के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रक्रिया को पुरा करने के बाद आप ऑनलाइन दाखिल खारिज / एलपीसी हेतु आवेदन कर सकेंगे।

बिहार भूमि दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति को कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको बिहार अपना खाता (Bihar Apna Khata) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको दाखिल खारिज आवेदन स्थिति के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • जिले का चयन करने के बाद आपके सामने म्युटेशन आवेदन स्थिति का पेज खुल कर आएगा, जहा आपको अपना जिला, अंचल, और साल चुनना है।
  • अब आपको केस नंबर, एप्लिकेंट नंबर, और मौजा वाइज दिए गए विकल्पों में से एक का चयन करके उससे सम्बंधित जानकारी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आप दाखिल खारिज आवेदन स्तिथि आपकी आसानी से देख सकते हैं।
  • आप चाहे तो यही से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

LPC Online Apply Bihar

बिहार दाखिल खारिज लोगिन कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको अपना खाता बिहार के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको एक Login का बटन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको एक दाखिल खारिज काा लिंक दिखेगा आपको उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना जिला और अंचल का चयन करना है। इसके साथ ही आपको उपयोक्ता नाम, शब्दकुट और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको प्रवेश करे के बटन पर क्लिक करना होगा।

बिहार भूमि जानकारी Bihar Bhumi Jankari Online सेवाएँ

  • जमींन की जानकारी खेसरा के अनुसार
  • पुरे गावं के जमीन मालिको की लिस्ट
  • जमींन की जानकारी नाम के अनुसार
  • अपना खाता देखें (Bihar Apna Khata Check Online)
  • जमबंदी पंजी देखें
  • खाता एवं जमबंदी पंजी देखें
  • जमबंदी पंजी खेसरा वार विवरण
  • Online दाखिल ख़ारिज / LPC आवेदन
  • दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति
  • LPC आवेदन स्थिति (Bihar LPC Apply Online)
  • भू-नक्शा (Bhu Naksha)

Land Tribunal टोकन स्टेटस जानने की प्रक्रिया (Apna Khata Bihar)

  • सबसे पहले आपको बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक पर क्लिक करना है।
  • Land Tribunal लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • नए पेज पर आपको टोकन स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा, नए पेज पर आपको अपना टोकन नम्बर दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च बटन पर क्लिक करते ही, आपके सामने Land Tribunal Token Status की जानकारी खुलकर आ जायेगा।

Land Tribunal केस स्टेटस कैसे जाने (Bihar Apna Khata)

  • Land Tribunal Case Status जानने के लिए सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूलेख की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक दिखाई देगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • अब आपको केस स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। जहा आपको Nature of Case, Case Number और Year एंटर कर कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप Land Tribunal Case Status चेक कर सकते हैं।

Apna Bihar Land Tribunal Order And Judgment कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार के आधिकारिक वेबसाइट (Apnakhata Bihar Officail Website) पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा, होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक दिखाई देगा।
  • Land Tribunal के लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • नए पेज पर आपको Order and Judgment नाम का एक विकल्प आपको दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज या विंडो खुलेगा, जहा आपको View Type, Nature of Case, Case Number और Year को दर्ज करना है।
  • इतना करने के बाद आपको View Details के बटन पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही आपको सामने Land Tribunal Order and Judgement खुलकर आ जायेगा।

Land Tribunal Filing Procedure की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Bihar Apan Khata (अपना खाता बिहार) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस नए पेज पर आपको Filing Procedure का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इतना करते ही आपके सामने फाइलिंग प्रोसीजर खुलकर आ जाएगा।

Court Case Cause List की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपना खाता बिहार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको लैंड ट्रिब्यूनल की लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा।
  • इस नये पेज पर आपको cause list वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

Bihar Land Record मोबाइल एप्प कैसे डाउनलोड करें ?

बिहार खसरा खतौनी मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की पुरी प्रक्रिया के बारे में हमने विस्तार में से बताया है। Bihar Land Record Mobile App Download करने के लिए आपको निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • अगर आप बिहार लैंड रिकॉर्ड मोबाइल ऍप डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको प्ले स्टोर के सर्च बार में Bihar Land Record लिखकर सर्च करना है।
  • अब जो एप सबसे पहले आयेगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Install का बटन दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करके डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद खुद आपके मोबाइल में यह ऍप डाउनलोड हो जायेगा।
  • इस मोबाइल ऍप के माध्यम से नागरिक अपने जमीन से संबंधी विवरणों की जानकारी को प्राप्त कर सकते है।

Apnakhata बिहार जिलेवार सूची 

नालंदा – Nalandaमधेपुरा – Madhepura
सुपौल – Supaulलखीसराय – Lakhisarai
अररिया – Arariaकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadमुंगेर – Monghyr
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katihar वैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

अपना खाता बिहार महत्वपुर्ण लिंक्स

अपना खाता दाखिल खारिजक्लिक करें
भू लगान ऑनलाइनयहां क्लिक करें
जमाबंदीक्लिक करें
लैंड ट्रिब्युनलयहां क्लिक करें

Apna Khata Bihar HELPDESK:

  • कार्यालय का पता: – प्रमुख सचिव, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पुराना सचिवालय, बेली रोड, (800-005) पटना
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: – 1800-345-6215
  • आधिकारिक ईमेल आईडी: – revenuebihar@gmail.com

Bihar Apna Khata (Apna Khata Bihar) FAQ’s

बिहार अपना खाता पोर्टल क्या है?

Bihar Apna Khata Portal बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरु किया गया एक पोर्टल है, जिस पर बिहार भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मौजुद है। इसमें जमीन के मालिक का नाम, क्षेत्रफल, खाता, संख्या, भूमि वर्गीकरण, तहसील, गांव, पट्टेदार के नाम, खसरा-खतौनी नकल, भू-लेख नक्शे आदि की जानकारी दी है। ऐसे अपना खता पोर्टल नाम दिया है।

अपना खाता पोर्टल के उद्देश्य क्या है?

Apna Khata Bihar Portal को शुरु करने के पीछे राज्य सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों की समय को बचाना और भूमि सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन करना है, जिससे लोगो को समस्याओ का सामना ना करना पडे।

बिहार भू-लेख Bihar-Apna-Khata portal किसके द्वारा लॉन्च किया गया है ?

बिहार भू-लेख portal बिहार राज्य सरकार के द्वारा नागरिकों तक भूलेख से जुड़ी जानकारी का विवरण उपलब्ध करवाने हेतु लॉन्च किया गया है।

भूमि से सम्बंधित जानकारी कैसे देखी जा सकती है?

भूमि से सम्बंधित जानकारी देखने के लिए बिहार सरकार द्वारा बनाये गए बिहार अपना खाता पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की जानकारी को देख सकते है।

बिहार जमाबंदी, खसरा नंबर, लैंड रिकॉर्ड की जांच कैसे करें ?

बिहार जमाबंदी ,खसरा नंबर , Bhulekh ,लैंड रिकॉर्ड इत्यादि की जांच आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक पोर्टल Apna Khata पर जाकर कर सकते ।